मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019

स्वच्छता जरूरी है ।

स्वच्छता जरूरी है :-

              सबसे पहले आप सभी को नवरात्रि और गाँधी जयंती कि शुभकामनाए 
आप हम सभी बडे़ उत्साह के साथ इन त्योहारों का आनंद ले रहे है , और आज गाँधी जयंती जो किसी त्योंहार से कम नही है , क्यो कि आज उन बापू का जन्मदिन हम मना रहे है , जिनकी वजह से न केवल हमारे देश को आजादी मिली बल्कि हम सभी को जीवन के कई पहलू मे बहुत कुछ सीखने को मिलता है । 
  और इस बार हमारे प्रधानमंत्री जी ने  केवल बापू कि जयंती पर न केवल उनके स्वच्छता अभियान को आगे रखा बल्कि उसको एक रूचिकर रूप दिया । 
     जो है , plogging run merathon जिसका मतलब है , सुबह घूमते या दौड़ते हुए प्लास्टिक के कचड़े को इकट्ठा करना और इस बार इस दौड़ मे कई लोग हिस्सा ले रहे है , इसी के साथ बापू के जन्मदिन को एक नया रूप दे रहे है और ये नया विचार ये  नयी सोच भी आप युवाओ कि तरफ से प्रधानमंत्री जी को मिली  , और वो है हमारे रिपुदमन वेली जी और उनका बहुत आभार इस विचार के लिये । 
  ये भी एक स्वच्छता का हिस्सा है , साथ ही प्लास्टिक जो आज के समय बहुत बडी समस्या बन चुकी है , फिर किसी दिन प्लास्टिक के विषय पर विस्तार से चर्चा होगी , लेकिन आज इस विषय को लेना जरूरी क्यो कि बापू का स्वच्छता अभियान का सपना इससे जुड़ा हुअा है , और बापू के विषय मे ज्यादा हम क्या कहे आप हम सभी जानते है उनके बारे मे कि वो इस देश से और अपने देशवासियो से कितना प्रेम करते थे अब देखिए आप हम सभी ने बापू को तो नही देखा लेकिन उनके कार्य को देखा और सुना है ,  और अगर आप उनके उस देश प्रेम को थोडा़ जानना चाहते है , तो हमे लगता है शायद  उन्ही कि एक छोटी सी हल्की सी झलक हम अपने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मे देखने को मिलती है , और मुझे तो लगता है शायद ये उस गुजरात कि धरती का गुण है खैर जो भी हो तो आप सभी को इस ब्लॉग के माध्यम से बस इतना ही कहना चाहेगे कि स्वच्छता न केवल जिम्मेदारी बल्कि बहुत जरूरी है क्यो कि जब हम स्वच्छ रहेगे तो स्वस्थ रहेगे और जब हम स्वस्थ रहेगे तभी हम समृद्ध रहेगे  ,तो इसलिए  स्वच्छ भारत समृध्द भारत । 
                     राधे राधे 
                     

गुरुवार, 5 सितंबर 2019

नजरे बदली तो नजारे अपने आप बदल जायेगे ।

सर्वप्रथम आप सभी को हमारी लाडली किशोरी जू श्री राधा रानी के जन्मदिवस या राधाअष्टमी कि हार्दिक शुभकामनाए बहुत -बहुत बधाई ।  राधे राधे

आइए अब हम अपने विषय कि ओर बढ़ें जैसा कि आज का टाइटल रखा गया कि नजरे बदली तो नजारे अपने आप बदल जायेगे आप सभी कई बार इस कथन को सुन चुके है , और मतलब भी समझते है , फिर भी शायद इसे भूल जाते है , और इसी से हम दुखी , उदास हो जाते है , जैसे एक बडा साधारण सा उदाहरण लेते है हम बच्चों का 
कई बार जब माता -पिता बच्चों को डाटते है , या किसी बात के लिये मना करते है , या फिर  किसी दोस्त या किसी व्यक्ति  से बात करने के लिये उसकी  संगत से दूर रहने के लिये मना करते है , तो बच्चे को लगता है , कि माता - पिता बुरे है , और उस दूसरे व्यक्ति  को सही समझते है , तो ये उनके नजरिए का ही फर्क है , लेकिन जब उन्हे अपनी गलती का एहसास होता है , तब पता लगता है , कि माता - पिता सही है और हम गलत , और हम लोग हमेशा नकरात्मक विचारो (negative thoughts ) मे पड़कर जीवन मे आए हुए मौके को भी हाथ से छोड़ देते है , जैसे क्लास मे पढ़ने वाला एक कमजोर बच्चा सोचता है , मै जीवन मे कुछ नही कर सकता , लेकिन ऐसा भी कई बार होता है , क्लास का टॉप करने वाला बच्चा कुछ नही कर पाता जबकि वो कमजोर बच्चा बहुत आगे निकल जाता है , लेकिन ये कैसे सम्भव (possible )होता है ,  प्रयास करने पर और अपने नजरिए को बदलने पर तो  इसलिए  अपने बच्चो का मनोबल बढ़ाईये न कि छोटी - छोटी बातो पर डांटकर उन्हे गलत रास्ते पर जाने क़ो मजबूर करें उन्हे समझाए कि क्लास मे फेल होने का मतलब जि़न्दगी मे फेल होना नहीं है , और भी कई मौके होते है , तो पॉजिटिव सोचे औऱ अपने नजरिए क़ो भी (positive ) सकारात्मक रखे । 
राधे राधे । 






रविवार, 25 अगस्त 2019

health or wealth (स्वास्थ्य अथवा पैसा )

health or wealth (स्वास्थ्य अथवा पैसा ):-

                   अब एक बात बताइए, अगर आपसे पूछा जाए कि इन दोनो मे से क्या जरूरी है, आपके लिये तो आपका जवाब होगा दोनो या कुछ कहेगे स्वास्थ्य    

 लेकिन ये बाते जानते हुए भी हम इन्हे अपनाते नहीं है , कहने के लिये सब कहते है , कि स्वास्थ्य ज्यादा जरूरी है , लेकिन अगर भोजन के समय किसी का फोन आ जाए तो भोजन छोड़कर भाग जाते है , उस समय ये बाते याद नहीं रहती कि हमारा स्वास्थ्य ज्यादा जरूरी है , और ऐसा हमारे संतो , ऋषियो द्वारा कहा गया कि सौ काम छोड़कर पैसा कमाओ लेकिन हजार काम छोड़कर भोजन करो  वैसे भी ये पैसा आपके काम का तभी तक है जब तक आपका स्वास्थ्य सही है,  इसलिए पैसा उतना कमाए जितनी जरूरत 
  कुछ तो इतने व्यस्त होते है ,पैसे कमाने  मे कि भोजन करना , सोना सब भूल जाते है , और कुछ समय के लिये सोए तो उसमे भी पैसे दिखाई देते है               
कई लोग घंटो तक कम्प्यूटर के सामने बैठे रहते है , फिर कहते है , सर दर्द होता है , आंखो मे जलन होती है , अरे भाई थोड़ा आराम करके काम करो जितनी क्षमता हो उतना करो , और एक बात कहेगे कि जैसा कि पहले भी आपको ब्लॉग के द्वारा बताया गया कि योग करें जिससे आपको पूरे दिन काम करने कि ऊर्जा मिलती है , तो पहले health then wealth (पहले स्वास्थ्य फिर पैसा )
                                                                      राधे राधे 

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

सब के लिये अच्छा सोचे

सब के लिये अच्छा सोचे :-

सबसे पहले आपको राधे राधे और जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाए । 

                    आइए अब अपने विषय की ओर बढ़ें जैसा कि आज का टाइटल रखा गया कि सब के लिये अच्छा सोचे । 
    देखिए आप हम सभी इस बात को अच्छे से जानते है , जब हम दूसरो के लिए अच्छा करते है , तो हमारे साथ भी अच्छा होता है , अंग्रेजी मे एक कहावत है , tit for tat अर्थात जैसे को तैसा । 
     अब आप सोच रहे होगे कि हम तो सब के लिये अच्छा ही सोचते है , लेकिन ऐसा नहीं है , कई बार जब हमसे कोई हमारा अपना ही थोड़ी ऊंची आवाज मे बात करता है , या हमारे मन का काम नहीं करता तो हम उसके लिये गलत बाते कहते है या गलत विचार बना लेते है , कई बार गलतफहमी 
कि वजह से भी हम कई बार लोगो के लिये गलत विचार बना लेते है , लेकिन यहा तक कहा जाता है कि हमे अपने किसी दुश्मन के लिये भी गलत नहीं सोचना चाहिए , इसलिए सब के लिए अच्छा सोचे अच्छा करें तो आपका अच्छा होने से या भला होने से कोई नहीं रोक सकता । 
                     राधे राधे । 
               

गुरुवार, 20 जून 2019

करे योग रहे निरोग

करे योग रहे निरोग :-

                                 जैसा कि आप सभी जानते है , कि हमारे प्रधानमंत्री जी के कहने पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है , जिसके लिए हम सभी उनका धन्यवाद करते है , 
 कि उन्होने योग को इतना महत्व दिया , और वैसे भी किसी भी चीज का महत्व हमे तब पता चलता है , जब हम उसे अपने जीवन मे अनुभव करते है । 
      लेकिन योग को हमारे ऋषियो कि परम्परा को जन -जन तक पहुचाने का ऋषि पतंजलि के सपने को पूरा करने का कार्य हमारे योग ऋषि बाबा रामदेव जी ने किया , इसलिए हमे लगता है , कि इस योग दिवस को मनाने मे मुख्य योगदान हमारे बाबा जी का है ।


  और ये बात हम सभी जानते है , कि ये अग्रेजी दवाएं हमारे अंगो को खराब कर देती है , जब कि योग करने से हमारी बडी से बडी बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाती है , 
इसलिए आप सभी से इस ब्लॉग के माध्यम से यही कहना चाहेगे कि योग दिवस के दिन आप सब भी एक वादा कीजिए अपने आप से कि हम भी रोज सुबह उठ कर योग करेगे अपने परिवार मे भी सबको इसका महत्व बतायेंगे जिससे सभी निरोग रहे । 

                तो करे योग रहे निरोग ॐ जय श्री राधे । 

शनिवार, 15 जून 2019

जब अपने काम से खाली हो तो ये करे

जब अपने काम से खाली हो तो ये करे:-
                                                    कई बार ऐसा होता है , की जब हम अपने काम से खाली होते है , तो सोचते है क्या करे तो कुछ बाते जो आमतौर पर सभी करते है । जैसे - कुछ नया खायेंगे या बनायेंगे या कोई मूवी (movie) देख लेगे या फिर अपनी नीद पूरी करेगे और या फिर कही घूमने निकल जायेगे । 
           मुझे लगता है , लगभग यही सारे काम हम अपने खाली समय मे करते है । 
           अब आप सोच रहे होगे की और क्या करे फावडें से खुदाई करे क्या , अरे अरे बिल्कुल नहीं भईया हम आपको इतनी तकलीफ नहीं देना चाहते , तो फिर क्या करे
           तो देखिए आप हम सभी इस बात को जानते है , समय कितना कीमती है , तो हमे इसका अच्छे से उपयोग करना चाहिए , इसका गलत उपयोग नहीं करना चाहिए । 
                                                                          कैसे अपने समय का सही उपयोग करे तो सबसे अच्छा उपयोग है , और कुछ नहीं कर सकते तो एक काम सभी कर सकते है , भगवान के नाम का जाप करेः ये नहीं होता तो आज कल टेलीविजन पर कई धार्मिक चैनल आते है , तो उनमे भजन , कथाएँ सुने या फिर किसी के लिये कुछ अच्छा कर सकते है , जैसे - गरीब बच्चों के लिये एक क्लास खोले और उन्हे कुछ पढ़ाई कराए कुछ अच्छी चीजें सीखा सकते है जो आपको भगवान ने दी हो जैसे - गाना गाने की कला , ढोलक या कोई भी वाद्य यंत्र बजाने की कला या जो भी गुण आपके पास हो ऐसे अपने समय को किसी अच्छे काम मे लगाए ।     जय श्री राधे 

बुधवार, 12 जून 2019

पर्यावरण सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित

पर्यावरण सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित :-
                                                    आज कल हम सभी गर्मी और पसीने का मजा ले रहे है , गर्म हवाओ मे नीबू पानी का स्वाद ले रहे है , अब आप सोच रहे होगे ये कैसी अजीब  बकवास बातें है , तो आप बिल्कुल सही सोच रहे है , लेकिन इन बकवास बातो के और इस गर्मी के जिम्मेदार हम सभी है । 
                                            अब आप सोच रहे होगे हम कैसे जिम्मेदार है , इस गर्मी के तो देखिए न जब पर्यावरण दिवस आता है , तो हम व्हाट्सएप , फ़ेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को बताते है , की हमे कितनी परवाह है , अपने पर्यावरण की गर्मी आने पर प्लास्टिक की थैलियां बन्द करा दी जाती है , लेकिन जैसे ही गर्मी गयी  तो सारी पर्यावरण की परवाह एक तरफ हो जाती है । 
                                              तो इसलिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको यह कहना चाहते है , की अपने घरो मे अच्छे और वास्तविक पौधे लगाए न की आर्टिफिशियल क्यो की आज कल इनका बडा फैशन है , लेकिन ये आप सभी जानते है , की वो हमे ऑक्सिजन नहीं देते । 
                                                   तो आप सोच रहे होगे पर्यावरण सुरक्षित कैसे हो , तो इस बारे मे हमारे संतो ने बडे़ सुंदर उपाय बताए है , क्या तो वो है , पेड़ - पौधे लगाना और ज्यादातर पीपल , नीम , तुलसी और फलदार , फूलदार पौधे लगाए , और दूसरा उपाय है , यज्ञ , हवन ये हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करते है ,
जिससे समय पर वर्षा , और जरूरत की गर्मी सर्दी होती है , औरआपके घरो मे जितना फर्निचर और लकड़ी की चीजे बनवाए जैसे सोफे , बेड आदि उन सबके बदले पेड़ भी लगाए ये न सोचे की पैसे तो दिए है
, हमने और  जब इन सब उपायो को हम करेगे तो पर्यावरण सुरक्षित और हम भी सुरक्षित ।
                                      और अगर आपको कोई बात बुरी अच्छी न लगी हो तो क्षमा करें ,      जय श्री राधे ।