गुरुवार, 20 जून 2019
करे योग रहे निरोग
शनिवार, 15 जून 2019
जब अपने काम से खाली हो तो ये करे
बुधवार, 12 जून 2019
पर्यावरण सुरक्षित तो हम भी सुरक्षित
आज कल हम सभी गर्मी और पसीने का मजा ले रहे है , गर्म हवाओ मे नीबू पानी का स्वाद ले रहे है , अब आप सोच रहे होगे ये कैसी अजीब बकवास बातें है , तो आप बिल्कुल सही सोच रहे है , लेकिन इन बकवास बातो के और इस गर्मी के जिम्मेदार हम सभी है ।
अब आप सोच रहे होगे हम कैसे जिम्मेदार है , इस गर्मी के तो देखिए न जब पर्यावरण दिवस आता है , तो हम व्हाट्सएप , फ़ेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को बताते है , की हमे कितनी परवाह है , अपने पर्यावरण की गर्मी आने पर प्लास्टिक की थैलियां बन्द करा दी जाती है , लेकिन जैसे ही गर्मी गयी तो सारी पर्यावरण की परवाह एक तरफ हो जाती है ।
तो इसलिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको यह कहना चाहते है , की अपने घरो मे अच्छे और वास्तविक पौधे लगाए न की आर्टिफिशियल क्यो की आज कल इनका बडा फैशन है , लेकिन ये आप सभी जानते है , की वो हमे ऑक्सिजन नहीं देते ।
तो आप सोच रहे होगे पर्यावरण सुरक्षित कैसे हो , तो इस बारे मे हमारे संतो ने बडे़ सुंदर उपाय बताए है , क्या तो वो है , पेड़ - पौधे लगाना और ज्यादातर पीपल , नीम , तुलसी और फलदार , फूलदार पौधे लगाए , और दूसरा उपाय है , यज्ञ , हवन ये हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करते है ,
जिससे समय पर वर्षा , और जरूरत की गर्मी सर्दी होती है , औरआपके घरो मे जितना फर्निचर और लकड़ी की चीजे बनवाए जैसे सोफे , बेड आदि उन सबके बदले पेड़ भी लगाए ये न सोचे की पैसे तो दिए है , हमने और जब इन सब उपायो को हम करेगे तो पर्यावरण सुरक्षित और हम भी सुरक्षित ।
और अगर आपको कोई बात बुरी अच्छी न लगी हो तो क्षमा करें , जय श्री राधे ।
शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019
जहा हो टेस्ट वही करें टाईम वेस्ट
जहा हो टेस्ट वही करें टाईम वेस्ट (in which place do your interest in that place you should west your time ):-
टाइटल देख कर आप समझ ही गए होगे कि आज हम किस बारे मे बात करने जा रहे है ।
कई बार हम अपनी मर्जी दूसरो पर थोप्ते है , भले ही उसकी इच्छा कुछ और हो ,जैसे हमारे छोटे भाई , बहन , बच्चे य कोई भी हम बच्चों को बार - बार पढ़ने के लिये कहते है , जब कि बच्चे की इच्छा खेलने की है , य किसी को पढ़ना पसंद है , हम उसे बिजनेस के लिये कहते है , और ऐसा करने पर वो उस काम मे कभी अच्छे नही हो पाते ।
जब की अगर उसकी मर्जी का काम उसे करने दे तो वो उस काम मे बहुत ऊपर जाता है , क्यो की उसकी वहां रूचि है , interest है , वहां उसका टेस्ट है ।
शनिवार, 2 मार्च 2019
झगड़ा लंगड़ा हो तो अच्छा लेकिन तगड़ा हो तो बुरा
जैसा की आज का टाइटल (title) रखा गया झगड़ा लंगड़ा हो तो अच्छा लेकिन तगड़ा हो तो बुरा , अब आप सोच रहे होगे कि भला झगड़ा कैसे लंगड़ा हो सकता है , क्यो कि तगड़ा तो समझ आया लेकिन लंगड़ा ।
चलिए अब ज्यादा दिमाक मे जोर मत डालिए अब आपको बता ही देते है , इसका मतलब , देखिए हर रिश्ते मे झगड़े तो होते ही है , चाहे वो पति - पत्नी का हो माँ बेटे का हो या भाई बहन का हो , कहने का मतलब लगभग सभी रिश्तो मे झगड़े होते है ।
और शायद इन रिश्तो मे प्रेम का कारण भी ये झगड़े ही होते है क्यो कि कड़वे के बाद ही मीठे कि कीमत समझ आती है ।
लेकिन फिर वही बात कि अगर झगड़े लंगड़े हो तब तो ठीक मतलब थोड़ी सी नोक -झोंक वाले यानी लंगड़े लेकिन अगर वही झगड़े बड़ा रूप ले ले यानी तगड़े हो जाये तब वो रिश्ते तोड़ देते है ।
इसलिए झगड़ों को लंगड़े रहने दे तगड़े न होने दे कोशिश यही करे और अगर सामने वाला ही इसे तगड़ा होने दे तब तो आप भी इसकी खातिरदारी कर दे तो कुछ गलत नही होगा । समझ गए कि हम क्या कहना चाहते है ।
राधे राधे
सोमवार, 21 जनवरी 2019
हमारा भारत देश महान
हमारा भारत देश महान :-
हमारा भारत देश महान है , इस बात को हम सभी जोर - जोर से नारे लगाकर हमेशा कहते है , लेकिन इसकी महानता के पीछे कारण क्या है , और ये किसी और देश के लिए क्यो नही कहा जाता । क्या आपने कभी ऐसा सुना हमारा अमेरिका महान , या हमारा चीन महान । नही लेकिन क्यो । यहा किसी देश को नीचा दिखाने का उद्देश्य नही है , लेकिन आपने कभी ऐसा सुना ।









